{"_id":"6a36dd8595c08e6f30083437","slug":"two-youths-killed-in-collision-between-motorcycles-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158843-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Sun, 21 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज/ वलीपुर। बल्दीराय के कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर अलियाबाद के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार इस्माइलपुर वलीपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (22) और दूसरी बाइक पर सवार इब्राहिमपुर मजरे हेमनापुर निवासी शमीम (18) की मौत हो गई। हादसे में शैलेंद्र के बड़े भाई अरुण कुमार (24) व दूसरी बाइक पर सवार इब्राहिमपुर निवासी फैजान (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। फैजान को निजी अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना शनिवार दोपहर 12 बजे हुई। एक बाइक शैलेंद्र कुमार चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना था। उनके पीछे उनके बड़े भाई अरुण बैठे थे जबकि दूसरी बाइक शमीम चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। उनके पीछे फैजान बैठे थे। बाइक की भिड़ंत के बाद शैलेंद्र की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि अरुण, फैजान व शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
अरुण को बल्दीराय सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया। फैजान व शमीम को परिजनों ने एक निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में शमीम ने दम तोड़ दिया। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो परिवारों में मची चीख-पुकार
शैलेंद्र की मौत की जानकारी जब उनके घर पर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। शैलेंद्र के पिता भवानी प्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन भाइयों में शैलेंद्र छोटे थे। वहीं शमीम की मौत से उनके परिवार में भी चीख-पुकार मची है।