{"_id":"57efefcd4f1c1b1e08573acc","slug":"two-youth-died-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से दो युवकों की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
अब तक 13 ने दम तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल और लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दो युवकों ने दम तोड़ दिया। दो नए केस पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के बगाही गांव निवासी अरुण कुमार उर्फ राजा मिश्रा (32) पुत्र सुरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ भुल्लन कोतवाली नगर क्षेत्र के सीताकुंड़ मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को अरुण कुमार को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के दौरान में अरुण कुमार में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान ही अरुण की मौत हो गई। अरुण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के लोरिकपुर सरकौड़ा गांव से जुड़ी है। गांव निवासी सुनील मिश्र (35) पुत्र हरि नारायण मिश्र को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में सुनील को डेंगू पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
सुनील की हालत शुक्रवार को ज्यादा बिगड़ गई। परिवारीजन उन्हें लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ पहुंचे। शनिवार की सुबह सुनील की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुनील की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। बीते बुधवार से अब तक डेंगू से मरने वालों की संख्या चार पहुंच चुकी है।