फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two suspicious youths beaten by villagers, seriously injured

Sultanpur News: दो संदिग्ध युवकों ग्रामीणों ने पीटा, गंभीर

Thu, 09 May 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two suspicious youths beaten by villagers, seriously injured
चांदा (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में मंगलवार रात दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। बुधवार सुबह गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिटाई से जख्मी युवकों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि युवक चोरी करने की नीयत से घर में घुसे थे।
विज्ञापन



बुधवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव के चौकीदार ईश्वरचंद्र ने पुलिस को दो युवकों के साथ हो रही मारपीट की जानकारी दी। पुलिस ने गांव से दोनों घायल युवकों को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि दोनों युवक मंगलवार रात साढ़ापुर गांव में चोरी करने की नीयत से किसी के घर में घुसे थे।
विज्ञापन


सीएचसी में भर्ती युवकों की पहचान साढ़ापुर (चांदा) निवासी विशाल (25) व दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी जीतू (27) के रूप में हुई है। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को घायल अवस्था में गांव से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी पीपी कमैचा में भर्ती कराया गया है। किसी ग्रामीण ने अभी तक युवकों के पकड़े जाने के बारे में कोई तहरीर नहीं दी है। घायल दोनों युवकों के पास से चोरी के उपकरण व सामान भी नहीं मिले हैं। युवकों की हालत में सुधार होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed