{"_id":"67991bab1c42311a8d0e5764","slug":"two-smugglers-arrested-with-big-consignment-of-hashish-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-126353-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चरस की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चरस की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चरस तस्कर।
भदैंया (सुल्तानपुर)। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की वाराणसी यूनिट ने मंगलवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में बस सवार युवक-युवती को 5.528 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों चरस को वाराणसी ले जा रहे थे। एसटीएफ के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये है।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल सिंह और शमशेर सिंह टीम के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के सामने मंगलवार दोपहर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच दिल्ली-वाराणसी बस में सवार युवक-युवती के बैग की तलाशी में पांच किलो 528 ग्राम चरस बरामद हुआ। उनकी पहचान संतोष कुमार झा निवासी बडबडूवाडी जिला सुपौल, बिहार और शिखा वर्मा निवासी कंदवा थाना चितईपुर जिला वाराणसी के रूप में हुई। दोनों चरस को वाराणसी ले जा रहे थे। कोतवाली देहात पुलिस ने वाराणसी एसटीएफ प्रभारी अनिल सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि वह चरस कहां से ला रहे थे और वाराणसी में किसे सप्लाई करने वाले थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह, एसटीएफ के मनीष श्रीवास्तव, अरविंद पाठक, आलोक राय, अवनीश सिंह, अजय जायसवाल व राजेश कुमार भी शामिल रहे।