{"_id":"64c4051ad11af7e9e90c2066","slug":"two-real-brothers-qualified-for-pre-nationals-of-shooting-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-1024-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शूटिंग के प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई हुए दो सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शूटिंग के प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई हुए दो सगे भाई
Fri, 28 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
निशानेबाज युवराज व यशराज ने दिल्ली में दिखाया दम
लम्भुआ। क्षेत्र के बूधापुर गांव के दो सगे भाइयों ने निशानेबाजी में फिर से अपना जौहर दिखाया है। दिल्ली में संपन्न हुई 46वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (शॉटगन) में दोनों भाइयों का चयन अब प्री-नेशनल के लिए हो गया है।
दोनों सगे भाई मऊ सदर तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात उमेश कुमार सिंह और गृहिणी विनीता सिंह के पुत्र हैं। युवराज बड़े हैं और यशराज छोटे हैं। राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को आदर्श मानने वाले दोनों भाई नित नए आयाम गढ़ रहे हैं। दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई एक सप्ताह की प्रतियोगिता में छोटे भाई यशराज ने जूनियर वर्ग की डबल ट्रैप (व्यक्तिगत) में स्वर्ण पदक व सिंगल ट्रैप (व्यक्तिगत) में रजत पदक जीता है। यशराज ने सीनियर वर्ग की टीम स्पर्धा में रजत पदक व सिंगल ट्रैप टीम स्पर्धा में भी एक स्वर्ण पदक हासिल किया है। बड़े भाई युवराज ने सीनियर वर्ग की डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक व इसी वर्ग की सिंगल ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। दोनों प्री नेशनल के लिए चयनित हुए हैं। इससे पहले बीते साल गोंडा में आयोजित प्री स्टेट सिंगल ट्रैप जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता में यशराज ने स्वर्ण पदक जीता था। युवराज ने सीनियर वर्ग में रजत पदक जीता था।