फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two pythons seen on tree in Gorsara village

गोरसरा गांव में पेड़ पर दिखे दो अजगर

Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two pythons seen on tree in Gorsara village
सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरसरा गांव में रविवार की सुबह एक पेड़ की दो अलग-अलग डालों पर लिपटे दो अजगरों को ग्रामीणों ने देखा। अजगर निकलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगरों को पकड़कर उन्हें जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाने के गोरसरा गांव स्थित एक आम के पेड़ पर रविवार को ग्रामीणों ने दो अजगरों को लिपटा हुआ देखा। अजगर दिखने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन

इस बात की सूचना ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी। वन दरोगा कादीपुर जगदंबा मिश्र अपनी टीम के मुकेश व सभाजीत के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों अजगरों को ग्रामीणों की मदद से पकड़कर बोरे में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा जगदंबा मिश्र ने बताया कि एक अजगर की लंबाई 12 फुट व दूसरे की करीब 10 फुट है। दोनों अजगरों को जंगल में छोड़ा गया है। अजगरों को पकड़ने में गांव के अजय वर्मा, गुड्डू वर्मा, सोनू सिंह, रामनेवल, संतोष, अमरजीत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed