{"_id":"6a6b99947e09b76a6203e420","slug":"two-players-from-the-district-shone-in-the-divisional-level-trials-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-161696-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंडल स्तरीय ट्रायल में चमके जिले के दो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंडल स्तरीय ट्रायल में चमके जिले के दो खिलाड़ी
Fri, 31 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दो फुटबॉल खिलाड़ी विकास और शिवा पाल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता आगामी एक से आठ अगस्त तक मऊ में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन 25 जुलाई को अयोध्या के डाभासेमर में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने मंडल टीम में जगह बनाई।
विकास लोहरामऊ के निवासी हैं, जबकि शिवा पाल विनोबापुरी के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी मौजूदा समय में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन पर क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, राजेश कनौजिया, एमएस बेग, मुनेंद्र मिश्रा ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। संवाद