{"_id":"6ae0ee35ff6867acdc01c26f","slug":"two-people-including-a-laborer-killed-and-one-injured-in-a-collision-between-a-tractor-and-a-motorcycle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168153-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में मजदूर समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में मजदूर समेत दो की मौत, एक घायल
Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बसौढ़ी गांव के पास मंगलवार भोर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में मजदूर बच्चन निषाद (27) और नितिन (20) की मौत हो गई, जबकि विनोद (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
महमूदपुर के सधई उपाध्याय का पुरवा निवासी तीनों युवक सोमवार रात 10 बजे बाइक से शहर गए थे। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे घर लौटते समय बसौढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक बच्चन चला रहे थे। उनके पीछे नितिन और विनोद बैठे थे। बच्चन ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नितिन और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान नितिन ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चन के बड़े भाई राहुल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
बच्चन तीन भाइयों और चार बहनों में दूसरे नंबर पर थे। वह मजदूरी करते थे। उनकी छोटी बहन ज्ञानती की शादी 29 नवंबर को तय है। उनके पिता राकेश किसान हैं। वहीं, आठ भाइयों में पांचवें नंबर पर रहे नितिन घर पर ही रहते थे। उनकी एक छोटी बहन भी है। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है।