फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two Friends Die in SUV-Bike Collision

Sultanpur News: एसयूवी-बाइक की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत

Mon, 01 Jun 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two Friends Die in SUV-Bike Collision
कोतवाली दे​हात के लोहरामऊ ओवर ब्रिज पर पड़ी बाइक व खड़े लोग। स्रोत-ग्रामीण  
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित लोहरामऊ ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर एसयूवी और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार कोतवाली नगर के लोलेपुर निवासी राममूरत (39) और कोतवाली देहात के आरडीह निवासी धर्मराज (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, बाइक पर सवार धम्मौर के लौहर निवासी विजय बहादुर (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों में आपस में दोस्त थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। एसयूवी लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी। लोहरामऊ ओवरब्रिज पर एसयूवी सामने से जा रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार राममूरत, धर्मराज व विजय बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने राममूरत और धर्मराज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से लोहरामऊ मंदिर से घर लौट रहे थे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद की एसयूवी को दुर्घटनास्थल पर छोड़कर चालक भाग निकला। एसयूवी पर लखनऊ का नंबर दर्ज था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed