फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two died in train accident

ट्रैक पार करते वक्त आ गई मालगाड़ी, दो बुजुर्गों की मौत

Sat, 21 Aug 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two died in train accident
14. कोइरीपुर में रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। मरने वाले आपस में रिश्तेदार थे। दोनों पैदल रेल ट्रैक पार कर रहे थे, इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

चांदा क्षेत्र के बहरिया सोनावां निवासी मुरलीधर जायसवाल (62 ) शनिवार की सुबह कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश जायसवाल (68) निवासी सिविल लाइंस कोतवाली नगर सुल्तानपुर को लेने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश के ट्रेन से उतरने के बाद मुरलीधर जायसवाल उनके साथ पैदल घर जा रहे थे। रेल ट्रैक पार करते समय वे दोनों अचानक सुल्तानपुर से जौनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में मुरलीधर व ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दोनों का क्षत-विक्षत शव रेल ट्रैक पर पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी के उप निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि मरने वाले आपस में रिश्तेदार थे।

ओमप्रकाश सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से सुबह सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर मुरलीधर जायसवाल व ओमप्रकाश जायसवाल के घरों में मौत की सूचना पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बुजुर्ग अपने-अपने घरों के मुखिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed