{"_id":"68d59210c4554ea2020024e6","slug":"two-criminals-caught-trying-to-rob-a-truck-on-the-highway-one-ran-away-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-141525-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर ट्रक लूटने के प्रयास में पकड़े गए दो बदमाश, एक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर ट्रक लूटने के प्रयास में पकड़े गए दो बदमाश, एक भागा
Fri, 26 Sep 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:27 AM IST
सार
सुल्तानपुर के पयागीपुर इलाके में तीन बदमाशों ने हाईवे पर ट्रक लूटने की कोशिश की। ट्रक मालिक और चालक की सूझबूझ से दो बदमाश गिरफ्तार हुए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विस्तार
सुल्तानपुर। शहर से सटे पयागीपुर इलाके में हाईवे पर बुधवार दोपहर तीन बदमाशों ने चालक से मारपीट कर ट्रक लूटने का प्रयास किया। तभी ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। इसी बीच एक बदमाश भाग निकला, जबकि अन्य दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक मालिक के पति की तहरीर पर कोतवाली नगर में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मोतिगरपुर के काछा भिटौरा निवासी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी कुसुम सिंह के नाम से ट्रक खरीदा है। ट्रक अयोध्या जिले के चौरेबाजार निवासी चालक गंगाराम चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ड्राइवर गंगाराम प्रयागराज से खाली ट्रक लेकर अयोध्या जा रहा था। रास्ते में शहर के पयागीपुर पुल के नीचे तीन बदमाशों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका।
इस पर तीनों बदमाशों ने वाहन से पीछा करके लखनऊ-वाराणसी हाईवे के जौनपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करके ट्रक रोक लिया। इसी बीच ट्रक चालक ने प्रदीप को घटना के बारे में फोन से जानकारी दी। ट्रक रुकते ही बदमाशों ने चालक गंगाराम को जबरन नीचे उतार कर मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
वहीं, प्रदीप ने पुलिस को जानकारी दी। वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बदमाशों ने गंगाराम से मारपीट कर चाभी छीन ली थी। बदमाश ट्रक लेकर भागने की फिराक में थे, लेकिन ड्राइवर ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। पुलिस के पहुंचते ही प्रदीप ने ट्रक की चाभी व ड्राइवर का मोबाइल बदमाशों से ले लिया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर सचिन पांडेय निवासी चितईपुर, कुड़वार, पंकज तिवारी निवासी पूरे शिववंश दूबे, कुड़वार को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति सोनू उपाध्याय निवासी इसरौली कुड़वार मौके से भाग निकला। आरोपियों को कोतवाली नगर ले जाया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह ने बताया कि ट्रक लूट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।