फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two beo suspended in illegal appointment

अवैध नियुक्ति में दो बीईओ सस्पेंड

Wed, 14 Aug 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two beo suspended in illegal appointment
सुल्तानपुर। तीन एडेड जूनियर हाईस्कूलों में हुई नियुक्तियों के मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक ने दो खंड शिक्षाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दोनों खंड शिक्षाधिकारी वर्तमान में गैर जनपदों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पूर्व बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह के कार्यकाल में जूनियर हाईस्कूल चौहानपुर मोतिगरपुर, संजय गांधी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरैता पाली दोस्तपुर एवं लघु माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर करौंदीकलां में शिक्षकों के पद पर नियुक्तियां हुई थीं।
विज्ञापन

इन नियुक्तियों में भदैंया खंड शिक्षाधिकारी रहे पंकज यादव एवं कुड़वार खंड शिक्षाधिकारी रहे शिवकुमार मौर्या पर्यवेक्षक एवं प्रशासक के रूप में शामिल रहे हैं। नियुक्तियों की जांच शासन स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दोषी पाए जाने पर दोनों खंड शिक्षाधिकारियों को बेसिक शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक के प्रयागराज स्थित कार्यालय से संबद्घ किया गया है। शिवकुमार मौर्या वर्तमान में कुशीनगर और पंकज यादव जौनपुर जिले में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed