फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tribute paid to martyr Mahendra Pandey on his death anniversary

Sultanpur News: शहीद महेंद्र पांडेय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Mahendra Pandey on his death anniversary
शहीद हुए महेंद्र पांडेय की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव जूनियर हाईस्कूल पांडेयपुर में आयोजित सभा को
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शहीद हुए महेंद्र पांडेय की 23वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव पांडेयपुर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। शहीद महेंद्र पांडेय के स्मारक पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। शहीद की मां शोभा पांडेय बेटे को याद कर रो पड़ीं। महेंद्र पांडेय 22 जून 1996 में भारतीय थलसेना तोपखाना रेजीमेंट में भर्ती हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चतुर्वेदी और राम नायक तिवारी ने संबोधित किया है। सभा में शहीद सिपाही रंजीत यादव, शहीद जावेद, शहीद हकीम और शहीद महेंद्र पांडेय के परिवारजन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, बार अध्यक्ष जयसिंहपुर विजय शंकर शुक्ल, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह, हर्ष नरायन मिश्र, अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह रघुवंशी, राज कपूर शुक्ल, नंद कुमार शुक्ला, डॉ. सतीश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। अंत में शहीद के बड़े भाई अधिवक्ता गांगेय पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed