{"_id":"6a6e3ef37793756ebc079099","slug":"tribal-students-welcomed-with-tilak-and-angavastra-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161817-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तिलक-अंगवस्त्र से हुआ वनवासी छात्रों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तिलक-अंगवस्त्र से हुआ वनवासी छात्रों का स्वागत
Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के सीताकुंड स्थित बनवासी छात्रावास में आयोजित सुंदरकांड पाठ में मौजूद लोग। स्रोत-सोशल मीडि
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड स्थित बाबा बनवासी छात्रावास में शुक्रवार को देर शाम छात्र प्रवेश उत्सव मनाया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाते हुए अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ता गोष्ठी में छात्रावास की गतिविधियों और बच्चों के संस्कार-संस्कृति के विकास पर चर्चा हुई।
संरक्षक कृपाशंकर दुबे ने कहा कि संस्कारवान छात्र ही देश का भविष्य हैं। छात्रावास अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि जिले के लोग यदि अपने बच्चों का जन्मदिन छात्रावास में मनाएं तो बनवासी बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनमें अपनापन विकसित होगा। विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र ने छात्रावास संचालन में समाज के सहयोग की सराहना करते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया। छात्रावास में वर्तमान में लखीमपुर, सोनभद्र, बहराइच और बलरामपुर के 20 बनवासी छात्र रह रहे हैं। इस मौके पर डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. एएन सिंह, डॉ. चंद्रशेखर पांडेय, आशीष अग्रवाल, धनराज सिंह, शिवकुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।