{"_id":"68c3280ee0fff9a06606f6e7","slug":"transportnagar-sub-centre-remained-stalled-for-three-hours-50-thousand-population-affected-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-140640-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन घंटे ठप रहा ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र, 50 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन घंटे ठप रहा ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र, 50 हजार आबादी प्रभावित
Fri, 12 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर। पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर से निकली हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर पावर हाउस का संचालन करीब तीन घंटे तक ठप रहा। क्षेत्र के करीब 50 हजार उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
टीपीनगर की हाईटेंशन लाइन का मुख्य भूमिगत केबल बाॅक्स बीते दिनों क्षतिग्रस्त हो गया था। वैकल्पिक केबल से लाइन को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। क्षतिग्रस्त केबल बॉक्स की मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार को टीपीनगर के अवर अभियंता जियालाल ने पारेषण खंड से तीन घंटे का शट-डाउन लिया। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हाईटेंशन लाइनों पर रखरखाव कार्य करवाया जा रहा है। जहां कहीं भी भूमिगत केबल डैमेज है, उसकी मरम्मत कराया जा रहा है। इसीलिए सुबह करीब 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उपकेंद्र की मुख्य लाइन की आपूर्ति बंद कर महीनों से क्षतिग्रस्त पड़े भूमिगत केबल को जोड़ा गया।
इस दौरान गोराबारिक, अमहट, रानीगंज, दूबेपुर, दिखौली, दादूपुर, बहादुरपुर, ताजपुर, अफलेपुर, सैनानी विहार कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, विंध्यवासिनी नगर, अहिमाने, पयागीपुर, नारायनपुर, लक्ष्मणपुर, गभड़िया, महुअरिया, घांसीगंज व लौहर दक्षिण व कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 50 हजार आबादी को परेशानी हुई।
विज्ञापन
इनसेट
तीन फीडर बंद रहने से रातभर गुल रही बिजली
धम्मौर। उपकेंद्र से संचालित कूड़धाम, धम्मौर तथा बनकेपुर फीडर की बिजली बुधवार रात करीब दो बजे गुल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। ओवरलोड रोस्टिंग व ब्रेकडाउन से धम्मौर, बनकेपुर, सरैया,लौहर पश्चिम, त्रिलोकपुर, निगोलिया, धरमैतेपुर, मामपुर, नूरपुर,मनियारपुर आदि गांव के लोगों को बिजली पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि ओवरलोड के चलते रोस्टिंग कर फीडर की आपूर्ति की जा रही है। देर रात हाईटेंशन लाइन पर फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई है।