फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train rush seat problem

Sultanpur News: ट्रेनों में जगह नहीं, सहालग से बसों में भी बढ़ी भीड़

Sun, 23 Nov 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
train rush seat problem
बस में चढ़ते हुए लोग 
सुल्तानपुर। सहालग का सीजन चल रहा है। इन दिनों बसों व ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। शनिवार को बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ दिखी। गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर सुबह से यात्रियों की काफी भीड़ रही। अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और अकबरपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। यात्री अपने गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे। बस के आते ही उसमें अंदर घुसने के लिए यात्रियों में काफी जल्दी रही।
विज्ञापन

शिवेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन में भीड़ देखकर उसमें सवार होने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अब तक दो बार स्टेशन से घर लौट चुका है, लुधियाना तक की यात्रा करनी थी। मुकेश तिवारी ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है। कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाने पर जनरल टिकट पर यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
महेश कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे से अधिक समय बीत गया। अंबेडकरनगर के लिए बस नहीं मिली। जहूर खान डेढ़ घंटे से आजमगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। कब बस आएगी, कोई बताने वाला नहीं है। अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि शादी समारोह में वाराणसी जाना है लेकिन बस नहीं मिल रही है। एक बस आई तो उसमें पहले से भीड़ थी। सुनीता ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाना है, लेकिन बस नहीं मिल रही है। पूछताछ केंद्र पर पता किया तो बताया कि पयागीपुर से बस मिल जाएगी।



भीड़ होने पर बढ़ा दिए जाते बसों के फेरे
सामान्य दिनों की अपेक्षा सहालग में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। भीड़ होने पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाते हैं। ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - सुरेश चंद्र यादव, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed