फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Train did not go to Ayodhya, 150 passengers went in private vehicles

Sultanpur News: अयोध्या नहीं गई ट्रेन, निजी वाहनों से गए 150 यात्री

Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Train did not go to Ayodhya, 150 passengers went in private vehicles
सुल्तानपुर। अयोध्या कैंट में रिमाडलिंग के कार्य को लेकर प्रयागराज से सुल्तानपुर होकर अयोध्या तक जाने वाली ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को निरस्त रहा। इस वजह से यात्रियों को सुल्तानपुर स्टेशन से दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम मुंबई से 120 श्रद्धालुओं का जत्था तुलसी डाउन एक्सप्रेस से सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचा था। यहां से दो टूरिस्ट बसों से वह सभी अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक से पहुंची साकेत अप एक्सप्रेस को सुल्तानपुर स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

करीब 150 यात्री सुल्तानपुर से निजी वाहनों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर से कोई भी ट्रेन अयोध्या तक नहीं गई है। यहां से यात्री निजी वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे लेट रही पटना-साबरमती एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। पटना से साबरमती जाने वाली पटना-साबरमती अप एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तय समय से करीब चार घंटे की देरी से सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची। पटना से कोटा जाने वाली पटना- कोटा अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। उज्जैन से वाराणसी जाने वाली काशी महाकाल डाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से बलूरघाट तक जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed