{"_id":"645a93c0367d40959a078e54","slug":"train-accident-police-sultanpur-news-c-13-1-225960-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेन से फिसला अधेड़ का पैर, सिपाही ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेन से फिसला अधेड़ का पैर, सिपाही ने बचाया
Wed, 10 May 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मनवर-संगम डाउन एक्सप्रेस में गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे एक अधेड़ का पैर अचानक फिसल गया। मौके पर मौजूद जीआरपी कांस्टेबल बृजेश कुमार सरोज ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह यात्री को बचाया। इस दौरान यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया।
प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे प्रयागराज की तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच रही थी। इसी दौरान एक बोगी के गेट पर खड़े अधेड़ का पांव फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ा। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए यात्री को सकुशल बचाया।