फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trailer hit two bike riders, one died

बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 19 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trailer hit two bike riders, one died
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हैदरगढ़ के पास बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरुई गांव निवासी जयकरन मिश्र (45) सुल्तानपुर शहर के बीएसए कार्यालय गेट के पास ऑनलाइन टाइपिंग व फोटो स्टेट की दुकान करते हैं। जयकरन मिश्र की दुकान पर कल्याणपुर गांव निवासी बृजेश कुमार (35) टाइपिंग का काम करते थे। रविवार की सुबह छह बजे जयकरन मिश्र और बृजेश कुमार बाइक से दवा लेने लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में हैदरगढ़ के पास ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जयकरन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराते हुए दुर्घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही बृजेश के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed