{"_id":"656ccbd2c0a6002245097e54","slug":"tomorrow-the-district-will-get-22-doctors-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-6282-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कल जिले को मिलेंगे 22 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कल जिले को मिलेंगे 22 डॉक्टर
Mon, 04 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तंगी मंगलवार के बाद दूर हो जाएगी। मंगलवार को 22 चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करेंगे। इनमें से 11 की ज्वाइनिंग लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगी जबकि 11 मेडिकल कॉलेज आकर ज्वाॅइन करेंगे।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की भारी कमी है। खासकर विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से इलाज पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उधर, मेडिकल कॉलेज के नए सत्र की शुरुआत के लिए भी चिकित्सक शिक्षकों की जरूरत थी। यह देखते हुए प्रदेश सरकार ने 22 लोगों को नियुक्त किया है जिन्हें मंगलवार को ज्वाइनिंग दी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से 11 चिकित्सक लखनऊ में ज्वाॅइनिंग देंगे जबकि शेष यहां ज्वाॅइनिंग देंगे। इनमें मेडिसिन, सर्जरी, एनाटमी व गायनी आदि कई विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। ये सारे चिकित्सक संविदा पर नियुक्त किए जा रहे हैं। जो चिकित्सक मंगलवार को ज्वाॅइन नहीं कर पाएंगे, उन्हें किसी अन्य दिन ज्वाॅइन कराया जाएगा।