फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   TMK Parasin defeated Gosaipur and Bhapta defeated Dubeypur.

Sultanpur News: टीएमके परासिन ने गोसाईपुर व भपटा ने दुबेपुर को हराया

Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
TMK Parasin defeated Gosaipur and Bhapta defeated Dubeypur.
भदैंया (सुल्तानपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में चल रहे 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 10वें दिन बुधवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में टीएमके परासिन ने गोसाईपुर व दूसरे मैच में भपटा ने दुबेपुर को हराया। क्वार्टर फाइनल की चार विजेता टीमें सेमीफाइनल में मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन



टूर्नामेंट का पहला मैच गोसाईपुर और टीएमके परासिन के बीच खेला गया। टीएमके परासिन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में गोसाईपुर की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना सकी। टीएमके परासिन ने 34 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सुधांशु रहे जिन्होंने 24 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरा मैच दुबेपुर और भपटा के बीच खेला गया। दुबेपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब में भपटा की टीम ने सातवें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भपटा ने सात विकेट से दुबेपुर को शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच रवीश सिंह बने जिन्होंने दो ओवरों में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले जाएंगे।




निर्णायक अनिल शर्मा व अनिल यादव रहे। संचालन प्रिंस वर्मा व चौधरी आशुतोष ने किया। इस अवसर पर विनोद, पवन, राजमणि, राम करन वर्मा, विशाल, किशन वर्मा, रोहित व अनिल गौतम मौजूद रहे। आयोजन मंडल में जगन्नाथ वर्मा व अध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed