फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tiranga will be hoisted at every house

हर घर पर लहराएगा तिरंगा

Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tiranga will be hoisted at every house
सुल्तानपुर। लोगों के मन में देशप्रेम की भावना मजबूत करने के लिए जिले के सभी मकानों, दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराया जाएगा। ये अभियान आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत चलेगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले 11 अगस्त को शुरू होने वाला ये अभियान 17 अगस्त तक संचालित होगा। हर घर पर तिरंगा लहराए, इसके लिए तिरंगा इन्हें बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने व लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार अनोखी पहल करने की तैयारी में है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को इस बार नए अंदाज में मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बार ‘हर घर तिरंगा’ का साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत जिले के सभी मकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही निजी प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, शॉपिंग कॉप्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी व थाना भवन पर भी तिरंगा लहराता हुआ दिखेगा।
विज्ञापन

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग व संप्रदाय के लोगों में देशप्रेम जागृत करने के साथ ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले बलिदानियों की शहादत के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना है। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी, आईटीआई के प्रशिक्षु छात्र व वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्रों के दक्षकारों का चयन कर उनका सहयोग लिया जाएगा। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र ध्वज तिरंगा की गरिमा व प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित होने से पहले व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बसों, ट्रकों व अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का स्टीकर लगाया जाएगा। बैनर, पंफ्लेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स, एलईडी वैन, सिनेमा घरों, मल्टीप्लेक्स, केबल नेटवर्क, स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व स्थानीय भाषा के माध्यम से ग्रामीणों को तिरंगा के महत्व से अवगत कराते हुए देशप्रेम जागृत किया जाएगा।

तिरंगा बनाने में लगी महिलाओं को झंडा सिलाई के लिए पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद व नीचे हरे रंग का कपड़ा सिलने का तरीका बताया जाएगा। उसके बाद बीच में सफेद कपड़े पर 24 तीलियों का चक्र प्रिंट कराया जाएगा। महिलाओं को एक निश्चित आकार में झंडा तैयार करना होगा। जिले के सभी घरों, दुकानों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि 15 जुलाई से पांच अगस्त के मध्य सभी जगह राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed