{"_id":"6a63b6079130a0faa2015907","slug":"three-vehicles-collided-on-the-expressway-one-driver-injured-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161233-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन आपस में टकराए, एक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन आपस में टकराए, एक चालक घायल
Sat, 25 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े वाहन। स्रोत-सोशल मीडिया
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर अंडरपास के पास बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक चालक घायल हो गया, जबकि अन्य लोग बच गए। दुर्घटना में दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रेलर चालक दयानंद निवासी बेलवाबाबू जिला गोरखपुर अपने सहचालक अरविंद निवासी इब्राहिमपुर के साथ ट्रेलर लेकर जहांगीरगंज से गुजरात के गांधीनगर जा रहा था। दोस्तपुर अंडरपास के ऊपर पीली पट्टी के भीतर खड़ी दूध की गाड़ी में पीछे से ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दूध की गाड़ी आगे बढ़कर सामने से आ रहे मक्का लदे ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में दूध की गाड़ी के चालक उमेश (30) निवासी पुराटा, ऊंचाहार जिला रायबरेली घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में दूसरे ट्रेलर के चालक मोबीन निवासी हापुड़ बच गए। इस दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी धनेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात को सुचारु कराया।