{"_id":"67a10dcaafa2c794540d59e4","slug":"three-roads-will-be-rejuvenated-with-rs-8-crore-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-126646-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आठ करोड़ रुपये से तीन सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आठ करोड़ रुपये से तीन सड़कों का होगा कायाकल्प
Tue, 04 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरौंसा से पापरघाट मार्ग। - संवाद
सुल्तानपुर। करीब आठ करोड़ रुपये से बाबा चौरासी धाम समेत तीन सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा। इन सड़कों को कहीं चौड़ा किया जाएगा तो कहीं सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण होगा। शासन ने स्वीकृति देते हुए धनराशि आवंटित कर दी है। मंजूरी मिलते ही लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है।
लोक निर्माण विभाग ने कुड़वार-हलियापुर मार्ग से निकलने वाली करीब आठ किमी लंबी फत्तेपुर सड़क की सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा था। बगियागांव-पापरघाट मार्ग पर जयसिंहपुर तहसील के आगे चौरासी आश्रम तक और इनायतपुर-घोंपा मार्ग की सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का प्रस्ताव भी भेजा था। शासन ने तीनों मार्गों के निर्माण की मंजूरी दे दी है।
चौरासी बाबा आश्रम के करीब पौने पांच किमी के लिए तीन करोड़ दो लाख रुपये, फत्तेपुर मार्ग के लिए तीन करोड़ 15 लाख और इनायतपुर-घोंपा के लिए एक करोड़ 89 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। शासन से तीनों मार्गों की स्वीकृति मिलने के साथ धनराशि आवंटित होते ही लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से मार्गों का कार्य कराने के लिए टेंडर पहले ही कराया जा चुका है। आवंटन के बाद विभाग ने फर्मों के साथ अनुबंध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़कों की सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराए जाने से हजारों लोगों को आवाजाही में सहूलियत हो सकेगी।
जल्द शुरू कराया जाएगा काम
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि तीनों सड़कों की सामान्य मरम्मत के लिए स्वीकृति मिल गई है। वित्तीय वर्ष को देखते हुए जल्द काम शुरू कराए जाने की तैयारी चल रही है।