फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three notorious criminals have an encounter with the police, shot in the leg

Sultanpur News: सुल्तानपुर में तीन कुख्यात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Sun, 07 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three notorious criminals have an encounter with the police, shot in the leg
लंभुआ। वाहन जांच के दौरान शुक्रवार रात कुख्यात बदमाशों से लंभुआ, चांदा पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में जौनपुर जिले के अतरडीहा निवासी अजय नोना उर्फ सनी (28), मकदूमपुर पटेल बाजार निवासी रवींद्र वर्मा (33) व अंबेडकरनगर जिले के फिरोजपुर निवासी मोनू (22) के पैर में गोली लग गई। तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नकदी, चोरी की बैटरी व इन्वर्टर भी बरामद हुए हैं। बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए नियम विरुद्ध वाहन के शीशे पर काली फिल्म लगा रखी थी। वाहन के पीछे ''क्विक रिस्पॉन्स टीम'' भी लिखवा रखा था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जौनपुर की तरफ से संदिग्ध वाहन आने की सूचना मिली थी। इसपर एसओजी के साथ लंभुआ व चांदा पुलिस ने सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन पर जांच शुरू कर दी। यह देख काली फिल्म लगी बोलेरो से बदमाश मुरली नहर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, तो नहर पटरी के किनारे बोलेरो मिट्टी में फंस गई। पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसपर तीन बदमाशों ने वाहन से उतरकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


आठ जिलों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे
अजय नोना, रवींद्र वर्मा व मोनू के विरुद्ध प्रदेश के आठ जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अजय नोना के खिलाफ आजमगढ़, बस्ती, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व संतकबीरनगर में 55 मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ बस्ती, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में छह तो रवींद्र वर्मा के खिलाफ जौनपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, अयोध्या जिले के विभिन्न थानों में कुल 52 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले फोरलेन पर खड़े ट्रक से चुराया था इन्वर्टर और बैटरी

चांदा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर मौजूद एक रेस्टोरेंट पर गत 31 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जा रहा मिनी ट्रक चालक वाहन खड़ा करके सो गया था। इस दौरान बदमाशों ने 10 बैटरी, आठ इन्वर्टर, एक इंडक्शन चूल्हा व एक इलेक्ट्रॉनिक केतली चुरा ली थी। चांदा पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। सर्विलांस टीम व सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो का सुराग लगा, तो पुलिस की राह और आसान हो गई।


तीन दिन से बदमाशों को तलाश रही थी पुलिस
पुलिस को बदमाशों के जिले में आने की जानकारी तीन दिन पहले ही हो गई थी। इस कारण हाईवे के थानों को अलर्ट किया गया था। शुक्रवार रात बदमाशों की जानकारी पर चांदा, लंभुआ व कोतवाली देहात पुलिस सक्रिय हो गई। लंभुआ पुलिस ने डकाही बाईपास के पास सघन जांच अभियान भी चलाया था। इस दौरान कई सरकारी वाहन भी रोके गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article