{"_id":"59551d784f1c1b92378b4790","slug":"three-lakh-people-without-adhaar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख अभी भी आधार कार्ड से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख अभी भी आधार कार्ड से वंचित
Amarujala Bureau
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
आधार के लिए लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अभी तक करीब दो लाख लोगों के आधार कार्ड ही नहीं बन सके हैं। पैन कार्ड की भी जिले में बड़ी खराब स्थिति है। पैन कार्ड से भी करीब 14 लाख लोग वंचित हैं। इसमें कुछ ऐसे हैं जिनका पैन कार्ड तो बन गया है लेकिन वे आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा पैन नंबर आधार से लिंक करना जरूरी करने के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। फिलहाल केंद्र सरकार के इस निर्देश से लोग अभी बेफिक्र हैं। प्रशासन की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए कोई संस्था भी कार्य नहीं कर रही है।
विज्ञापन
17 लाख बने आधार कार्ड
सरकारी आंकड़ों की मानें तो जिले में करीब 19 लाख लोगों का आधार कार्ड बनाया जाना है। मौजूदा समय तक करीब 17 लाख लोगों का ही आधार कार्ड अभी तक बन सका है। दो लाख से अधिक लोग अभी भी आधार कार्ड से वंचित हैं।
विज्ञापन
नामित संस्था नहीं कर रही कार्य
दो वर्ष पूर्व तक प्रशासन की ओर से पांच संस्थाएं आधार कार्ड बनाने के लिए नामित की गई थीं। मौजूदा समय में प्रशासन की ओर से कोई संस्था आधार कार्ड बनाने का कार्य नहीं कर रही है। शासन से अधिकृत कुछ संस्थाएं आधार कार्ड बनाने में लगी हैं। संस्थाओं में पहुंचने वाले लोगों का ही आधार कार्ड बन पा रहा है।