फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three deceased dependents received Rs 35.45 lakh

Sultanpur News: तीन मृतक आश्रितों को मिले 35.45 लाख रुपये

Wed, 12 Nov 2025 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three deceased dependents received Rs 35.45 lakh
सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में बुधवार को तीन मृतक आश्रितों को 35.45 लाख रुपये मिले। सहायक श्रमायुक्त ने मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति का भुगतान किया।
विज्ञापन

इन मामलों से संबंधित वाद कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त और सहायक श्रमायुक्त न्यायालय में चल रहे थे। न्यायालय ने मृतक के आश्रितों के पक्ष में फैसला सुनाया तो निर्धारित धनराशि न्यायालय में जमा की गई और फिर आश्रितों को वितरित की गई। गोरसरी के राम उजागिर, हलियापुर के बलराम यादव और विवेकनगर के मोहनलाल की मौत निर्माण कार्य के दौरान हुई थी। सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम ने बुधवार को कार्यालय पर मृतकों के आश्रितों में राजकुमारी को 10, रेनू कुमारी को 13 और सीतापति को 12.45 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed