फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   three couple of trains will be run on holi

होली पर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
three couple of trains will be run on holi
सुल्तानपुर। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे 19 मार्च से एक अप्रैल के बीच विभिन्न तिथियों पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें वाराणसी से भटिंडा, वाराणसी से कटरा व लखनऊ से कोलकाता के बीच चलेंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का ठहराव दोनों दिशाओं में सुल्तानपुर स्टेशन पर होगा।
होली के पर्व पर रूट की प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ से कोलकाता के बीच चलने वाली लखनऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 से 30 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन लखनऊ से रात्रि 11:55 बजे होगा। इस ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरे दिन सुबह तीन बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन कोलकाता रेलवे स्टेशन पर रात्रि 09:45 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में इस ट्रेन का संचालन कोलकाता रेलवे स्टेशन से 21 मार्च से एक अप्रैल के बीच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को होगा। इस ट्रेन का संचालन कोलकाता रेलवे स्टेशन से रात्रि 11:55 बजे होगा। यह ट्रेन दूसरे दिन शाम 05:35 बजे सुल्तानपुर व रात्रि 08:30 बजे लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
वैष्णो देवी धाम व वाराणसी के बीच श्री माता वैष्णो देवी कटरा- वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 व 28 मार्च रविवार को कटरा रेलवे स्टेशन से शाम 06:45 बजे प्रस्थान करेगी। सोमवार की शाम 07:20 बजे ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर होगा।
रात्रि 10:15 बजे यह ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं वाराणसी से जाने वाली ट्रेन का संचालन 23 व 30 मार्च मंगलवार को आरंभिक स्टेशन वाराणसी से सुबह 06:35 बजे होगा। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज सुबह 08:30 बजे होगा।
बुधवार को सुबह 09:20 पर यह ट्रेन कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। तीसरी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वाराणसी से भटिंडा के बीच किया जाएगा। भटिंडा से वाराणसी डाउन वीकली स्पेशल ट्रेन 21 व 28 मार्च को आरंभिक स्टेशन भटिंडा से रात्रि 09:05 बजे किया जाएगा।
सोमवार को यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेेशन पर दिन में 1:38 बजे पहुंचेगी। वाराणसी स्टेशन पर इसका स्टॉपेज 04:40 बजे होगा। वाराणसी से भटिंडा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 व 29 मार्च सोमवार को आरंभिक स्टेशन वाराणसी से रात्रि 09:20 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज रात्रि 11:20 पर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर होगा।

मंगलवार को दोपहर 04:50 बजे यह ट्रेन भटिंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। होली के पर्व पर तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन होने से जिले वासियों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed