{"_id":"65a42b504bcf31c3880642a4","slug":"three-cars-collide-eight-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-8280-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन कारें टकराईं, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन कारें टकराईं, आठ घायल
Mon, 15 Jan 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अभियाकला के पास तीन कारें आपस में टकरा गईं। एक के बाद एक कार टकराने से उन पर सवार दो युवक समेत आठ लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर व बाकी छह को मामूली चोट आई है। घायलों का निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। हादसे में तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
रविवार की भोर घने कोहरे की वजह से कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अभियाकला डायवर्जन बोर्ड से एक कार टकरा गई। चालक ने खराब कार को इंडीकेटर जलाकर वहीं खड़ी कर दिया। उस पर सवार लोग रोडवेज बस से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
इसके बाद वाराणसी से लखनऊ जा रहीं दो कारें एक के बाद एक डायवर्जन बोर्ड के पास खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार से टकरा गईं। हादसे में ये दोनों कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार पर सवार वाराणसी के कैंट और सारनाथ क्षेत्र के निवासी अजीत (35) व बलदेव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरी कार पर सवार छह लोगों को मामूली चोट आई है। घायलों का निकट स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों कारों के एयरबैग खुल जाने से कार में बैठे लोग बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए।
कोहरे के चलते वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से काफी देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।