{"_id":"658b1d9067c92d4a1e0c757f","slug":"this-time-up-board-exam-will-be-held-in-122-centers-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7337-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इस बार 122 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इस बार 122 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 के लिए केंद्रों की सूची मंगलवार को जारी की गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची में 122 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें पांच राजकीय, 54 एडेड व 63 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 132 केंद्र बनाए गए थे।
बोर्ड की पहली जारी सूची में केंद्रों की संख्या को घटाकर 107 कर दिया गया था। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति ने परीक्षा केंद्रों के लिए आई आपत्तियों का निस्तारण किया था। डीआईओएस ने 122 परीक्षा केंद्रों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया था। इस साल जिले में हाईस्कूल के 43264 व इंटरमीडिएट के 37233 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
एक सप्ताह में बोर्ड करेगा आपत्तियों का निस्तारण
वेबसाइट पर अपलोड परीक्षा केंद्रों को लेकर अब बोर्ड आपत्तियां मांगेगा। प्राप्त आपत्तियों को बोर्ड द्वारा स्वयं निस्तारित किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करेगा। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के लिए आखिरी बार बोर्ड खुद आपत्तियां मांगेगा। अभी आपत्तियों के लिए तिथि निर्धारित नहीं की गई है। आपत्तियां निस्तारित कर बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।