फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There was silence on the roads, vehicles were not seen

Sultanpur News: सड़कों पर रहा सन्नाटा, नहीं दिखे वाहन

Thu, 11 May 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was silence on the roads, vehicles were not seen
सुल्तानपुर चौक में मतदान के दौरान पसरा सन्नाटा। -संवाद
सुल्तानपुर। निकाय चुनाव में मतदान के दौरान मतदान केंद्रों को छोड़कर बाकी अन्य स्थानों पर सन्नाटा पसरा दिखा। चुनाव के कारण घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण सरकारी व निजी कार्यालयों के साथ ही शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में संचालित दुकानें व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान भी पूरी तरह बंद नजर आए। सड़कों पर भी चुनाव कार्य से दौड़ने वाले सरकारी वाहन ही फर्राटा भरते दिखे जबकि निजी वाहनों का संचालन काफी कम दिखा।
विज्ञापन



शहर के चौक, गंदानाला, कुड़वार नाका, सब्जी मंडी, डाकखाना, शाहगंज चौराहा, दरियापुर तिराहा, पंचरास्ता समेत अन्य स्थानों पर रोजाना की तरह जुटने वाली भीड़ गुरुवार को पूरी तरह नदारद रही। निजी स्टैंडों पर भी इक्का-दुक्का वाहन चलने से दिन भर सन्नाटा ही पसरा दिखा।
विज्ञापन


इसके साथ ही गभड़िया, गोलाघाट, पयागीपुर, राहुल तिराहा समेत अन्य स्थानों पर भी प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा नहीं दिखा। एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर व अमेठी जिले में चुनाव की वजह से स्थानीय यात्री कम निकले हैं। इस वजह से रोडवेज बसों में अधिक भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में नगर पालिका के चुनाव को लेकर दिन भर खानपान की सामग्री से लेकर अन्य सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। इस दौरान गश्त कर रहे सुरक्षा बलों ने किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए चाय-नाश्ते तक की दुकानों को नहीं खुलने दिया। शाम को मतदान बंद होने के बाद ही कुछ जगहों पर खान पान सामग्री की दुकानें खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed