फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Theft in four houses of Gorsara village in a single night

नहीं निकली धूप, गलन भरी सर्दी ने कंपकंपाया

Wed, 05 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Theft in four houses of Gorsara village in a single night
सुल्तानपुर में छाया कोहरा व ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में करीब एक सप्ताह से जारी शीतलहर के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट से दिन की ठंड बढ़ गई। दोपहर तक कोहरा व आसमान में बादल छाए रहने से सर्दी में और इजाफा हो गया। घने कोहरे में सड़क पर वाहन रेंगते रहे। दिन में धूप नहीं निकलने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने अभी शीतलहर के बीच कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जारी शीतलहर के बीच मौसम ने बुधवार को फिर करवट बदला। दक्षिणी व पुरवा हवा चलने से आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। रात से पड़ा कोहरा दोपहर तक छाया रहा। धूप नहीं निकलने और आसमान में कोहरे के बीच बादल छाए रहने से जिले में अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है। इसकी वजह से दिन की ठंड बढ़ गई। मंगलवार की रात से दोपहर तक कोहरा छाए रहने से सड़क पर वाहन रेंगते रहे। वाहनों को लाइट जलाकर अपना सफर पूरा करना पड़ा। कोहरे की वजह से वाहनों को अपना सफर पूरा करने में दो से तीन गुना समय लगा। घने कोहरे से दृश्यता काफी कम रही। ठंड की वजह से कुछ लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत बने रहने का अनुमान लगाया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 3.0 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल व कोहरे के साथ शीतलहर जारी रहने का अनुमान लगाया है। तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed