फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The young man 's murder

बकरी के चावल खाने पर युवक की हत्या

Sat, 27 Jun 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 27 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

मड़वा गांव में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में एक युवक को तीन युवकों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी शमीम (35) पुत्र स्व. जुम्मन की बकरी शुक्रवार देर शाम गांव के ही चांद अली के घर चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि बकरी ने कुछ चावल खा लिया। इसी विवाद में चांद अली, असरफ अली और राजू ने शमीम की लाठी-डंडे से पीट दिया। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं। परिवारीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन शमीम को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शमीम की पत्नी परवीन बानों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर चांद अली और राजू को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद से फरार चल रहे राजू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed