{"_id":"5fe22a2e8ebc3e419f6b9660","slug":"the-whole-world-believed-in-ramanujam-s-talent-sultanpur-news-lko5562362178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा विश्व मानता था रामानुजम की प्रतिभा का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा विश्व मानता था रामानुजम की प्रतिभा का लोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में मंगलवार को श्रीनिवास रामानुजम की जयंती मनाई गई। विद्यालय परिसर में गणित मेले का भी आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता विद्युत चंद्रबिंदु प्रकाश ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजम ने 32 वर्ष की अल्पायु में ही गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दुनिया में देश का नाम रोशन किया था।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि रामानुजम ने गणित के क्षेत्र में अलौकिक पहचान बनाई थी। प्रधानाचार्य रवींद्र मोहन मिश्र ने कहा कि वे ऐसे भारतीय गणितज्ञ रहे, जो बिना स्नातक के रॉयल सोसाइटी के सदस्य बनाए गए। गणित के क्षेत्र में हजारों प्रमेयों को निर्मित कर विश्व में भारत का झंडा फहराया।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच गणित सूत्र की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विशाल प्रथम व आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग के गणित मेले में आदित्य मौर्य प्रथम, आयुष कुमार सिंह द्वितीय, मॉडल में भाग लेने वाली कौशिकी, दीक्षा, प्रिया सिंह समेत कई छात्राओं को सम्मानित किया गया।