फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The pace of infection decreased after several months

जिले में कई माह बाद घटी संक्रमण की रफ्तार

Mon, 16 Nov 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The pace of infection decreased after several months
सुल्तानपुर। जिले में कई माह बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी है। शुक्रवार को सिर्फ आठ कोरोना संक्रमित मरीज जिले में पाए गए। संक्रमण घटने से स्वास्थ्य समेत जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को देर रात आई रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब रिपोर्ट में 682 निगेटिव और दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

पोर्टल पर एक संक्रमित मरीज अंकित किया गया है। जिले में कराए गए 1046 लोगों के एंटीजन टेस्ट में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ट्रूनेट जांच में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आठ नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब साढ़े 42 सौ के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।

सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन व हॉस्पिटल में भर्ती 11 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर डीएम ने जिला अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने संक्रमण से हुई मौतों की जांच सर्विलांस टीम से कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed