फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The officers arrived late at the Panchayat, angering the farmers

Sultanpur News: पंचायत में देर से पहुंचे अफसर, भड़के किसान

Wed, 11 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The officers arrived late at the Panchayat, angering the farmers
तिकोनिया पार्क से रेलवे स्टेशन की तरफ जाते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयता वादी) की पंचायत बुधवार को शहर के तिकोनिया पार्क में आयोजित हुई। निर्धारित समय पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज किसानों का हुजूम नारेबाजी करते हुए कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए बढ़ चला। रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ते किसानों को सदर तहसील के पास उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी व कोतवाल संदीप राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और समझाकर वापस पंचायत स्थल लाए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि किसानों की वार्ता उच्च अधिकारियों से जल्द कराई जाएगी। प्रदेश सचिव रामकृपाल सिंह पर दर्ज मुकदमे के संबंध में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से वार्ता का समय तय कराने का भरोसा दिया गया। जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पांडेय की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को 33 सूत्री मांग पत्र दिया गया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास पर पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, प्रदेश सचिव उमेश चंद्र मिश्र, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे, राज नारायण तिवारी, अवधेश मिश्र, राम सुरेश यादव, अरविंद चौबे, विष्णु मिश्र, उमाशंकर यादव, सरिता सिंह, पूजा, कुसुम चौहान विनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed