फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The IG, who visited the Durga Puja festival to see the preparations, said that action will be taken against those who take the law into their own hands.

Sultanpur News: दुुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी देखने पहुंचे आईजी बोले, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 28 Sep 2025 03:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
The IG, who visited the Durga Puja festival to see the preparations, said that action will be taken against those who take the law into their own hands.
शहर के चौक क्षेत्र में भ्रमण करते आईजी अयोध्या व अन्य अ​धिकारी। - फोटो : शहर के चौक क्षेत्र में भ्रमण करते आईजी अयोध्या व अन्य अ​धिकारी।
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार शाम आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार शहर पहुंचे। उन्होंने जिले के अधिकारियों व पूजा समितियों के साथ बातचीत की। आईजी ने शहर में रूट मार्च कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर का दुर्गापूजा महोत्सव ऐतिहासिक है। इसे सकुशल संपन्न कराने की सारी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। धर्म गुरुओं से भी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। सीसीटीवी व ड्रोन से दुर्गापूजा महोत्सव की निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी निगाह रहेगी।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन उड़ने के सवाल पर आईजी अयोध्या ने कहा कि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना समझे अफवाह उड़ाना ठीक नहीं है। पुलिस हर प्रकरण को गंभीरता से ले रही है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या ने कोतवाली नगर के मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल सहित अन्य पूूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed