फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The harsh cold caused fury, fog prevailing

4.5 डिग्री सेल्सियस रहा पारा, कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल

Mon, 21 Dec 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
The harsh cold caused fury, fog prevailing
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। पछुआ हवा चलने से गलन कम नहीं हो रही है। सोमवार को सुबह के समय छाए घने कोहरे से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर तक कोहरा रहने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। भीषण ठंड से न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाने के बाद निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत पहुंचा दी।
विज्ञापन

शाम ढलते ही फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल रहने के साथ-साथ सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय आसमान घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घना कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। कोहरे से लोगों को गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ा। पछुआ हवाओं के कारण ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। सुबह के समय घने कोहरे में लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
कोहरे के दौरान लोगों को दो पहिया व चार पहिया वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा।
ठंड से निजात पाने के लिए लोग हीटर व ब्लोअर सहारा ले रहे हैं। कड़ाके की ठंड होने से पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दोपहर बाद कोहरा साफ हो जाने से धूप निकल आई। धूप निकल आ जाने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम होते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल रहने के साथ-साथ सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed