फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The government has sent the auspicious time, the marriage of girls will take place in the auspicious time.

Sultanpur News: शासन ने भेजा मुहूर्त, शुभ लग्न में होगा कन्याओं का विवाह

Mon, 06 Oct 2025 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The government has sent the auspicious time, the marriage of girls will take place in the auspicious time.
सुल्तानपुर। समाज कल्याण विभाग से संचालित सामूहिक विवाह योजना के तहत वर-वधू की शादियां शुभ मुहूर्त में कराई जाएंगी। शासन ने विवाह का शुभ मुहूर्त निकलवाते हुए विभाग को भेजा है। इन्हीं शुभ लग्न में आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी-विवाह के लिए शासन ने समाज कल्याण विभाग को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 534 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य दिया है। इसके लिए पंजीकरण व सत्यापन की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक करीब एक हजार पंजीकरण योजना के तहत शादियों के लिए हो गया है। शासन ने नवंबर में दो, तीन, छह, आठ समेत 14 तारीख का मुहूर्त भेजा है। दिसंबर में चार, पांच व छह को लग्न बताई गई है। इसके बाद शुभ मूहूर्त चार फरवरी से शुरू हो रहा है। फरवरी 2026 में चार, पांच, छह, आठ, 10 तारीख को शुभ है। इसके बाद मार्च में दो तारीख समेत सात लग्न बताई गई हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन्हीं लग्न पर शादियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed