{"_id":"68f91a00471b8b2322050648","slug":"the-car-riders-ran-away-after-throwing-the-dead-body-of-the-young-man-on-the-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-143041-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर युवक का शव फेंककर भाग निकले कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर युवक का शव फेंककर भाग निकले कार सवार
Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर के बरदहिया चौराहे के पास युवक का शव मिलने के बाद लगी भीड़।
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के टांडा-बांदा हाईवे पर बरदहिया चौराहे के पास बुधवार देर शाम शहर की ओर से जा रही कार में सवार लोग सड़क पर एक युवक (34) का शव फेंककर भाग निकले। पुलिस शव की शिनाख्त और कार सवार लोगों के बारे में पता कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब छह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे एक कार पहुंची। कार सवार लोगों ने पीछे का गेट खोलकर एक युवक के शव को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद कार सवार लोग हाईवे के रास्ते अंबेडकरनगर की ओर भाग निकले। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसके बाएं पैर में भी गंभीर घाव हैं।
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस युवक का शव मिला है। उसने लाल रंग की फुल टी शर्ट व काले रंग का पैंट पहना था। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहा है। अंबेडकरनगर जिले की पुलिस से भी कार के बारे में पता लगाया जा रहा है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है।