{"_id":"6aeccb15d7e9e1adee04151d","slug":"teenage-girl-left-with-severe-burns-dies-police-deployed-in-the-village-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168810-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आग से झुलसी किशोरी की मौत, गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आग से झुलसी किशोरी की मौत, गांव में पुलिस तैनात
Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
चांदा। एक गांव में 31 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी किशोरी (14) की बुधवार देर रात लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, उसके साथ झुलसे युवक (25) की हालत गंभीर है।
किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी पुत्री की गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बातचीत होती थी। 31 अक्तूबर की दोपहर युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला था। तभी शाम सात बजे किशोरी के आग से झुलसने की सूचना मिली थी। परिजन सीएचसी पहुंचे तो वहां किशोरी और युवक दोनों गंभीर हालत में झुलसे मिले थे।
ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी युवक के घर पहुंची थी। वहां दोनों ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर 31 अक्तूबर को पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार रात 12:30 बजे किशोरी ने ट्रॉमा के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार देर शाम शव का लखनऊ में ही पोस्टमार्टम कराया गया। किशोरी की मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
चांदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि एहतियात और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।