फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers staged a sit-in and reiterated their demand for the old pension scheme

Sultanpur News: शिक्षकों ने धरना देकर पुरानी पेंशन की मांग दोहराई

Fri, 31 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in and reiterated their demand for the old pension scheme
डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना देते ​शिक्षक। स्रोत- संगठन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक अमरनाथ सिंह ने की। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की। उन्होंने चयन बोर्ड नियमावली में धारा 12, 18 और 21 को फिर से शामिल करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षा योजना में शामिल करने संबंधी ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाठक ने कहा कि शिक्षक निर्भीक होकर विद्यालय में पठन-पाठन करें। जिला मंत्री पंकज सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह को 12 सूत्री मांग पत्र पढ़कर सुनाया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संगठन की ओर से प्रस्तुत समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed