फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher who got job by hiding father's job sacked, salary will be recovered

Sultanpur News: पिता की नौकरी छिपाकर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त, वेतन की होगी वसूली

Thu, 10 Aug 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher who got job by hiding father's job sacked, salary will be recovered
सुल्तानपुर। तथ्य छुपाकर मृतक आश्रित के रूप में नौकरी हासिल करने वाले सहायक अध्यापक को 19 साल बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बीएसए ने बर्खास्त शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और 19 वर्षों में वेतन आदि के रूप में प्राप्त धनराशि को वसूल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भदैंया विकास क्षेत्र के जुड़ारा गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने अपनी मां सहायक अध्यापिका कलावती देवी के निधन के बाद वर्ष 2004 में मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी हासिल की थी। उस समय संजय ने पिता का व्यवसाय कृषि दिखाया था। जबकि पिता भी प्राथमिक विद्यालय में सेवारत थे।
विज्ञापन

जुड़ारा गांव निवासी इंद्रराज सिंह ने मुख्यमंत्री के यहां शिकायती पत्र देकर फर्जी नियुक्ति की जांच कराने की मांग की थी। मामले में बीएसए की ओर से जांच समिति बनाई गई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संजय के पिता जगदंबा प्रसाद सिंह 2004 में प्राथमिक विद्यालय असवा धनीपुर में तैनात थे। वे वर्ष 2007 में रिटायर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में मिले तथ्यों के आधार पर संजय सिंह को नोटिस जारी कर उनको अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। उसने पिता की सरकारी नौकरी के संबंध में स्पष्ट जबाब न देते हुए बीएसए को गुमराह करने का प्रयास किया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह को नियुक्ति तिथि से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। उसके द्वारा नियुक्ति तिथि से वेतन आदि के रूप में अर्जित की गई धनराशि की वसूली का निर्देश दिया है। साथ ही भदैंया खंड शिक्षा अधिकारी को संबंधित थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed