फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Testimony registered against Congress leader Rahul Gandhi, case of making objectionable remarks ag

सुल्तानपुर: राहुल गांधी के खिलाफ गवाही दर्ज, समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला

Tue, 19 Nov 2024 09:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Nov 2024 09:00 PM IST
सार

Rahul Gandhi: समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सुल्तानपुर में गवाही दर्ज हो गई है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
Sultanpur: Testimony registered against Congress leader Rahul Gandhi, case of making objectionable remarks ag
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अपने बयानों की वजह से होने वाले मुकदमें में एक और मामला मंगलवार को सुल्तानपुर में जुड़ गया। समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में मंगलवार को गवाही दर्ज की गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के घरहा खुर्द गांव निवासी मो. अनवर ने वर्ष 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि 24 अक्तूबर 2013 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान से परिवादी मो. अनवर की भावनाएं आहत हुई थी।
विज्ञापन


इसी मामले में मंगलवार को कोतवाली देहात थाने के असवा गांव निवासी राजाराम उपाध्याय की गवाही दर्ज की गई। उनकी गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर तिथि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed