{"_id":"64ce909e0048e39aa705cad6","slug":"sultanpur-railway-station-will-be-seen-in-a-new-look-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1289-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डेढ़ साल के भीतर नए लुक में दिखेगा सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डेढ़ साल के भीतर नए लुक में दिखेगा सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन
Sat, 05 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर रविवार को प्रस्तावित अमृत भारत स्टेशन योजना के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनीष थपलियाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आयोजनों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। बताया कि कार्यक्रम के बाद स्टेशन के कायाकल्प का काम शुरू होगा। डेढ़ साल में सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन नए लुक में दिखाई देगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी देश के 508 स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसी में सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने कार्यक्रम स्थल पर दिल्ली से लाइव प्रसारण होगा। आयोजन स्थल पर शुक्रवार रात को ही टेंट लगवा दिया गया।
शनिवार को डीआरएम ने करीब 12 बजे सड़क मार्ग से स्टेशन पहुंचकर तैयारियां परखीं। बताया कि 36.9 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें करीब डेढ़ साल लगेगा। इससे यात्री सुविधाओं का विकास होगा।
विज्ञापन
उन्होंने प्लेटफार्म एक, दो, तीन व चार पर यात्रियों के लिए मौजूदा सुविधाएं देखीं और सुधार के निर्देश भी दिए। इस दौरान स्टेशन के नोडल अधिकारी सुशांत सिंह, सीएमआई ज्योति स्वरूप, आसिम सज्जाद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एससी द्विवेदी, सीनियर फार्मासिस्ट केशव गुप्ता, सीआईटी रईस अहमद, आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार व जीआरपी एसओ धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
आने वाले दिनों में स्टेशन पर मिलेंगी ये सुविधाएं
डीआरएम डॉ. मनीष थपलियाल ने प्रोजेक्ट का प्रस्तावित मैप साझा करते हुए बताया कि स्टेशन का नया भवन बनेगा और इसमें पोर्टिको भी होगी। यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, एक स्टेशन एक उत्पाद के दो स्टॉल, एग्जीक्यूटिव लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए स्थान, लॉकर रूम, सरकुलेटिंग एरिया में चौड़ी सड़क, पार्किंग क्षेत्र व अन्य स्थानों का सौंदर्यीकरण, ग्रीनबेल्ट, साइनेज, सेरेमोनियल फ्लैग, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रोजेक्ट में शामिल है। फुट ओवरब्रिज का रूफ प्लाजा के रूप में विस्तार होगा। उच्चस्तरीय प्लेटफार्म, पर्याप्त यात्री शेड, आधुनिक सुविधायुक्त प्रसाधन, एक और लिफ्ट, रैंप व स्वचालित सीढ़ी, एलईडी आधारित स्टेशन नेम-बोर्ड, आधुनिक कोच गाइडेंस, ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा, फ्री वाई-फाई का विस्तार, जीपीएस क्लॉक भी प्रोजेक्ट में शामिल हैं।