फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur News: Nine year old child murdered to take revenge from father, dead body found in tube well tank

Sultanpur News : पिता से बदले के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या, गांव के ट्यूबवेल के टैंक में मिला शव

Sun, 03 Dec 2023 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Dec 2023 08:14 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले में थाना क्षेत्र गोसाईगंज के उघड़पुर गांव में शनिवार की रात तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने गया एक नौ वर्षीय बालक को अगवा कर उसका कत्ल कर दिया गया।

विज्ञापन
Sultanpur News: Nine year old child murdered to take revenge from father, dead body found in tube well tank
बच्ची की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर जिले में थाना क्षेत्र गोसाईगंज के उघड़पुर गांव में शनिवार की रात तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने गया एक नौ वर्षीय बालक को अगवा कर उसका कत्ल कर दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक का शव पड़ोस के सेहूपारा गांव के खेत में स्थित एक निजी नलकूप के टैंक में डाल दिया गया। रविवार को देर शाम मृतक का शव मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पहले अपहरण का केस दर्ज किया था। बाद में मृतक के पिता की मांग पर बाद पुलिस ने धाराओं में परिवर्तन किया है। 

विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव निवासी राघवराम का पुत्र विवेक कुमार (09) शनिवार रात गांव के ही शिवबहादुर के यहां पर आयोजित तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां से काफी देर बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद कार्यक्रम स्थल व गांव में विवेक की खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पूरी रात घर के लोग विवेक की तलाश करते रहे। रविवार को राघवराम के परिवारीजन व रिश्तेदार इकट्ठा होकर सीधे गोसाईगंज थाने पर पहुंच गए। वहां पर राघवराम ने पुत्र विवेक के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए थाने पर गांव के ही आदित्य, सत्यम व प्रियांशु के खिलाफ तहरीर दी गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

 

इसके बाद गांव में ग्रामीणों के साथ पुलिस ने पुलिस ने विवेक की खोजबीन शुरू की तो सेहूपारा गांव के खेत में स्थित एक निजी नलकूप के टैंक में उसका शव पड़ा देखा गया। शव मिलने का पता चलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह पहुंचे। शव को टैंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। शव मिलने के बाद विवेक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता राघवराम ने पुलिस अधिकारियों से हत्या का केस दर्ज कराने व दो आरोपियों का नाम बढ़ाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने धाराओं में परिवर्तन व अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने का आश्वासन पीड़ित परिजनों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी अदावत में ले ली मासूम की जान
उघड़पुर गांव में राघवराम व आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि विपक्षियों ने राघवराम से बदला लेने के लिए उसके पुत्र विवेक का पहले अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। 

आरोपियों ने ही बताई घटनास्थल की डिटेल 
सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपियों ने रविवार को तहरीर मिलने के बाद करीब पांच लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने सख्ती  दिखाई तो विवेक की हत्या का पता चला। आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। साथ ही शव छिपाने की जगह भी बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस सेहूपारा स्थित निजी नलकूप पर पहुंची और वहां से मृतक का शव बरामद किया गया।   


घर में सबसे छोटा था विवेक
उघड़पुर निवासी राघवराम की चार संताने थीं। उनका सबसे बड़ा पुत्र पंकज है। इसके बाद दो बेटियां आशा व गायत्री हैं। विवेक उनका सबसे छोटा पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed