{"_id":"6612d515ca279063a603fcde","slug":"sultanpur-news-co-accused-in-doctor-murder-case-murdered-condition-of-other-accomplice-also-critical-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: डॉक्टर हत्याकांड के सहआरोपी की गोली मारकर हत्या, अचानक नहीं पूरी प्लानिंग से की गई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: डॉक्टर हत्याकांड के सहआरोपी की गोली मारकर हत्या, अचानक नहीं पूरी प्लानिंग से की गई वारदात
Mon, 08 Apr 2024 12:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:56 PM IST
सार
बहुचर्चित चिकित्सक हत्याकांड के सहआरोपी विजय नारायन की दरियापुर तिराहे पर रविवार देर रात एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथी को पेट में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक विजय नारायन व घटनास्थल पर पड़े खोखे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित चिकित्सक हत्याकांड के सहआरोपी विजय नारायन की दरियापुर तिराहे पर रविवार देर रात एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथी को पेट में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। हत्याकांड के बाद से बड़ी संख्या में लोग सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंच नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाल किसी तरह विरोध को शांत कराया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के नारायनपुर गांव निवासी विजय नारायन (45) 23 सितंबर 2023 को हुए चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में सह आरोपी था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 14 मार्च को जेल से बाहर आया था। रविवार को वह अपने साथी अनूप शर्मा (30) निवासी शास्त्रीनगर के साथ दरियापुर तिराहे पर स्थित एक बार में पार्टी कर रहा था। उसके साथी की वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चिकित्सक हत्याकांड: भाजपा नेताओं पर गंभीर केस, पार्टी की चाह खुद ही पद छोड़ दें ताकि न करनी पड़े कार्रवाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चिकित्सक हत्याकांड: परिजनों से मिले भाजपा नेता, बोले- राक्षसरूप है हत्यारा, ऐसी क्रूरता कहीं नहीं देखी
इस दौरान हुए फायरिंग में विजय नारायन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विजय के साथी अनूप शर्मा को भी पेट में गोली लगने लगी। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि हत्यारोपी की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। विजय नरायन के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि हत्या करने वाला अंबेडकरनगर के अजय सिपाही गैंग से जुड़ा है।
अचानक नहीं, पूरी प्लानिंग से की विजय की हत्या
दरियापुर तिराहे पर जिस तरह से विजय नारायन की हत्या हुई। उससे यह स्पष्ट हो गया कि हत्यारे पूरी योजना बनाकर आए थे। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले पहले विजय नारायन के साथ ही बार में आए थे, जहां कुछ विवाद हुआ और यहीं से हत्या की साजिश रची गई। कुछ ही देर में इस वारदात को अंजाम दे दिया गया।
देर रात हुई हत्या की घटना में पुलिस को तहरीर भी नहीं मिल पाई, इसलिए केस तो दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से घटना का ब्योरा जुटाने का प्रयास कर रही है। उधर, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार विजय नारायन चार पांच लोगों के साथ पल्लवी बार आया था।
वहां शराब पीने के दौरान ही जमीन के किसी मामले को लेकर अजय सिंह से विवाद हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद अजय चला गया, जबकि विजय नारायन वहीं बार में ही मौजूद रहा। कुछ ही देर में एक हेलमेट पहना व्यक्ति अंदर घुसा, जिसकी पहले तो विजय के साथियों से बहस हुई और उसके बाद उसने गोलियां दागनी शुरू कर दीं।
अस्पताल में उमड़ पड़े लोग, पुलिस के खिलाफ गुस्सा
मेडिकल कॉलेज में जब विजय नारायन व उसके साथी को गोली लगने के बाद लाए जाने की खबर शहर में फैली तो भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस अधीक्षक के पहुंचने तक वहां एक हजार से अधिक लोग जमा हो चुके थे। उन्हें नियंत्रित करने में ही पुलिस के पसीने छूट रहे थे। गुस्से में लोग पुलिस का न केवल कोस रहे थे बल्कि बार-बार आक्रामक हो रहे थे।
घायल को 15 मिनट के बाद मिली एंबुलेंस
जिले में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। इतनी बड़ी वारदात हो जाने के बाद जब दोनों घायल वहां पहुंच गए तो कहीं भी तत्काल एंबुलेंस का इंतजाम नहीं किया, करीब 15 मिनट इमरजेंसी के गेट पर परिजनों को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।