फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Serious charges on BJP leaders in doctors murder case in Sultanpur.

चिकित्सक हत्याकांड: भाजपा नेताओं पर गंभीर केस, पार्टी की चाह खुद ही पद छोड़ दें ताकि न करनी पड़े कार्रवाई

Sun, 08 Oct 2023 02:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Oct 2023 02:20 PM IST
सार

सुल्तानपुर में चिकित्सक हत्याकांड मामले में भाजपा नेताओं पर कई गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज है पर पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भले ही अभी चार्जशीट न बनी हो लेकिन इन गंभीर आरोपों से पार्टी की छवि को गहरा धक्का लग रहा है। 

विज्ञापन
Serious charges on BJP leaders in doctors murder case in Sultanpur.
मृतक डॉ. घनश्याम तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर में चिकित्सक हत्याकांड के बाद भाजपा में जिले के दो बड़े नेताओं पर रंगदारी मांगने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कूरेभार के एक मंडल अध्यक्ष पर तो अपराधी को मदद पहुंचाने का केस दर्ज हो गया है। इसके बावजूद न तो पार्टी ने किसी पर कार्रवाई की है, न ही अभी तक इन नेताओं ने खुद पद छोड़ने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


रंगदारी मांगने के आरोप से घिरे पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नरायन सिंह बब्बन भले ही पद पर न हों, लेकिन राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य रह चुकने के बाद उनका पार्टी में बड़ा कद है। इसी तरह सरकारी जमीन पर भाजयुमो का दफ्तर खड़ा करने के आरोपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी पुलिस केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के पहले होगा अक्षत पूजन अनुष्ठान, पूजित अक्षत को पांच लाख गांवों तक ले जाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: बीजेपी में अब पार्षद संभालेंगे शहरी इलाकों की बागडोर, चुनाव कैसे लड़ना है इसकी दी गई ट्रेनिंग


इन दोनों मामलों में भले ही अभी चार्जशीट न बनी हो लेकिन इन गंभीर आरोपों से पार्टी की छवि को गहरा धक्का लग रहा है। खासकर सरकारी जमीन कब्जा कर दफ्तर बनाने को लेकर पार्टी की बड़ी किरकिरी हुई है।

इसी तरह कूरेभार थाने में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जिसमें उन पर हिस्ट्रीशीटर को बचाने के लिए पुलिस दबिश की सूचना लीक करने के प्रयास का आरोप है। तीन-तीन नेताओं पर ऐसे गंभीर आपराधिक आरोप लगने से पार्टी के नेता बहुत चिंतित हैं।

पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि पार्टी चाह रही है कि यह लोग जिन पदों पर हैं उसे खुद छोड़ दें ताकि पार्टी को कार्रवाई न करनी पड़े। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा कहते हैं कि पार्टी हर पहलू पर विचार कर रही है। परिस्थितियों और आरोपों का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed