{"_id":"68fb8301b8ccbe17540d1cc9","slug":"sultanpur-middle-aged-man-murdered-in-witchcraft-body-thrown-in-bushes-father-says-two-people-came-to-meet-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur : झाड़-फूंक में अधेड़ की हत्या, झाड़ियों में फेंकी लाश; पिता बोले-दो लोग मिलने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur : झाड़-फूंक में अधेड़ की हत्या, झाड़ियों में फेंकी लाश; पिता बोले-दो लोग मिलने आए थे
Fri, 24 Oct 2025 07:15 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:15 PM IST
सार
बड़े बेटे कमलेश पाल ने बताया कि दो व्यक्ति बृहस्पतिवार को उनके घर आए थे, उन्हें वह नहीं पहचानते हैं। उन लोगों की बसंतु पाल से क्या बात हुई, यह भी नहीं पता है।
विज्ञापन
हत्या का आरोप।
विस्तार
झाड़-फूंक के चक्कर में हरीपुर निवासी बसंतु पाल (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव शुक्रवार सुबह जौनपुर जिले के सुजानगंज के बाबूगंज बाजार के निकट फत्तूपुर गांव की पुलिया के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।परिजनों के मुताबिक, मृतक के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए करौंदीकला थाना और जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने में तहरीर दी है। दोनों थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरीपुर निवासी कमलेश पाल के मुताबिक, उनके पिता बसंतु पाल झाड़-फूंक करते थे। बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे एक बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर पहुंचे। दोनों पिता को अपने साथ बाइक पर बिठाकर कहीं लेकर चले गए। तब से उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे हरीपुर के ग्राम प्रधान मधुसूदन सिंह के मोबाइल पर जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने से फोन आया कि बसंतु पाल का शव झाड़ी में मिला है। जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कमलेश ने बताया कि पिता बसंतु पाल के गले व पेट के दाहिने हिस्से पर धारदार हथियार से वार किया गया था। शव के आसपास काफी खून बिखरा था।
विज्ञापन
करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि सुजानगंज थाने की पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी बसंतु पाल व उससे जुड़े लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हर पहलू की जांच की जा रही है।
दो व्यक्तियों पर संदेह, सीडीआर से खुल सकता है हत्या का राज
बड़े बेटे कमलेश पाल ने बताया कि दो व्यक्ति बृहस्पतिवार को उनके घर आए थे, उन्हें वह नहीं पहचानते हैं। उन लोगों की बसंतु पाल से क्या बात हुई, यह भी नहीं पता है। घर से निकलने से पहले उनके पिता ने बताया था कि रात में वह घर नहीं आएंगे।
यदि पुलिस उन दोनों व्यक्तियों के बारे में पता करे तो सही स्थिति सामने आ जाएगी। सुजानगंज पुलिस के मुताबिक, शव के पास बसंतु पाल का मोबाइल भी पड़ा मिला है, जो स्विच ऑफ था। मोबाइल ऑन करके पुलिस उसका सीडीआर निकालने में जुटी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बसंतु के दो पुत्र है। बड़ा पुत्र कमलेश व छोटा पुत्र नरेश पाल है। दोनों का विवाह हो चुका है। परिवार के मुखिया की मौत से घर में चीख-पुकार मची है।