{"_id":"6a37e7b0dc1c32430007a895","slug":"sultanpur-cousins-riding-a-motorcycle-killed-in-road-accident-hit-by-an-unidentified-vehicle-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 21 Jun 2026 07:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, करौंदीकला (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, करौंदीकला (सुल्तानपुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:01 PM IST
सार
हरीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े थे। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक भोला और रोहित।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सूरापुर-इब्राहिमपुर मार्ग पर हरीपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सम्हौली निवासी भोला गौतम (22) और उनके चचेरे भाई रोहित (20) की मौत हो गई। बाइक सवार भोला अपने पिता की दवा लेकर लौट रहे थे। वहीं, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अन्य बाइक सवार युवक भी मामूली रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना रात 10:15 बजे हुई। बाइक भोला चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। रोहित बाइक पर उनके पीछे बैठा था। दोनों करौंदीकला बाजार की ओर से आ रहे थे। रास्ते में हरीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े थे। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि भोला के पिता जियालाल की तबीयत खराब थी। भोला व उनके चचेरे भाई रोहित घर से बाइक से रात करीब नौ बजे उनकी दवा लेने के लिए करौंदीकला बाजार गए थे। वहां से लौटते समय दुर्घटना हो गई। करौंदीकला थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
परिवार में मची चीख-पुकार
भोला व रोहित मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों अविवाहित थे। भोला के पिता की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है। भोला दो भाइयों में छोटा था। वहीं, रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उन दोनों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
